फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भटोली के समीप टिप्पर व कार के बीच टक्कर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भटोली के समीप एक टिपर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई है। यह हादसा मंगलवार को सुबह के समय हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार निवासी गांव कुरशन तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा गाड़ी में बनीखेत से नैणीखड्ड की तरफ जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक पठानकोट से चंबा की तरफ आया।
ट्रक चालक किशन चंद गांव जुकयाणी डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चंबा चला रहा था। जैसे ही दोनों गाड़ियां भटोली के समीप पहुंची आपस में जोरदार टक्कर हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

मगर दोनो ने आपसी समझौता कर लिया। इसके चलते पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बनीखेत चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें