भरमौर (चंबा)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 192 प्रतिभागी पसीना बहा रहे हैं।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन अहम मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रावमापा भरमौर स्कूल की टीम ने पहला स्थान पाया। खणी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। गरोला स्कूल की टीम बैडमिंटन और खो-खो के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ चौभिया की टीम भी सेमिफाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान एचजीटीयू खंड गरोला के प्रधान पवन कुमार, प्रेस सचिव केशव, प्रवक्ता चमन सिंह ठाकुर और पंकज कुमार ने प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट देने के लिए 5100 रुपये भेंट किए। संवाद