चंबा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते प्रतिभागी।संवाद
चंबा। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बुधवार को चंबा चौगान स्थित कला केंद्र में हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत उच्च संयुक्त निदेशक डॉ. विद्यासागर शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा योगेश चौणा ने बताया कि समूह गान प्रतियोगिता में भरमौर ने पहला, चनेड़ ने दूसरा और ककीरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
क्लासिकल वोकल में चनेड़ ने पहला, ककीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। लाइट वोकल में चनेड़ ने पहला, भरमौर ने दूसरा और ककीरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि डॉ. विद्यासागर शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अपना महत्व है। संगीत क्षेत्र में भी युवा अपना कॅरिअर बना सकते है। इसके लिए कड़ी मेहनत और लग्न की आवश्यकता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।