फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Accident : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई श्रद्धालुओं से भरी वैन; दो घायल

Fri, 14 Aug 2026 12:23 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल के पास श्रद्धालुओं से भरी वैन के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। वैन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। सभी श्रद्धालु भद्रवाह के निवासी बताए जा रहे हैं और बच्चों के मुंडन कार्यक्रम के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वैन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल के पास बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी वैन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वैन को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में वैन सवार दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं, जबकि चालक समेत अन्य श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। समय रहते चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


वैन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु भद्रवाह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे बच्चों के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भरमौर के चौरासी परिसर आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी वैन से वापस अपने घर लौट रहे थे।

लाहल के समीप पहुंचते ही अचानक वैन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इससे चालक के सामने वाहन को नियंत्रित करने की चुनौती खड़ी हो गई। चालक ने घबराने के बजाय वैन को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इसके बाद वैन पहाड़ी से टकराकर रुक गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। अन्य श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल ने बताया कि लाहल के पास ब्रेक फेल होने के कारण वैन पहाड़ी से टकराई। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल नौ लोग सवार थे और हादसे में दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें लगी हैं। चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें