भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर के दो विद्यार्थी हरिहरन और स्नेहिल का जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले के लिए चयन हुआ। बुधवार को पाठशाला में खंड स्तरीय मेले का आयोजन हुआ। इसमें इन छात्रों ने प्राकृतिक आपदा और भूकंप से बचने के लिए आधुनिक तकनीक तैयार करने से संबंधित मॉडल तैयार किए, जिनमें उन्होंने बताया कि आपदा से कैसे कम नुकसान होगा। इसकी सभी लोगों ने सराहना की। इन्ही मॉडलों के दम पर उनका चयन जिला स्तर के लिए हुआ। इस मेले में भरमौर, खणी और उच्च पाठशाला सठली के बच्चों ने भाग लिया। मेले में खंड विकास अधीक्षक गोपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस उम्र से ही बच्चे सीख कर भविष्य का निर्माण करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुणा चाड़क, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत, प्रवक्ता जगपाल चौहान, नीलम, कृष्ण पखरेटिया, गोवर्धन चौहान, बंदना चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।