फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रक्षाबंधन पर मणिमहेश के जयकारों से गूंजा भरमौर, 491 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Fri, 28 Aug 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
387 यात्रियों ने हड़सर से नापी दुर्गम राह, 104 ने हेली टैक्सी के जरिए गौरीकुंड पहुंचकर किए पावन दर्शन
विज्ञापन

प्रशासन ने बढ़ा दी सुरक्षा और व्यवस्थाएं यात्रियों से की प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ यात्रा की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा के तहत रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भरमौर से लेकर पवित्र मणिमहेश झील तक का समूचा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय बाबा मणिमहेश के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ संयोग पर पवित्र डल झील के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही भरमौर और बेस कैंप हड़सर में शिव भक्तों की भारी चहल-पहल देखी गई।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। शुक्रवार को कुल 491 श्रद्धालुओं ने मणिमहेश धाम के लिए प्रस्थान किया। इनमें से 387 साहसी यात्रियों ने हड़सर से दुर्गम पैदल मार्ग के जरिए अपनी यात्रा शुरू की। वहीं, दूसरी ओर हवाई सेवा का लाभ उठाते हुए 104 श्रद्धालुओं ने भरमौर से हेली टैक्सी के जरिए गौरीकुंड पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए।

हेली टैक्सी की 21 उड़ानें, वापसी में भी यात्रियों को मिली राहत
प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को भरमौर से गौरीकुंड के बीच हेली टैक्सी की कुल 21 उड़ानें संचालित की गईं। इन उड़ानों के जरिए जहां 104 यात्री गौरीकुंड पहुंचे, वहीं दर्शन के उपरांत 87 श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड से भरमौर के लिए वापसी की हवाई सेवा का उपयोग किया।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
पवित्र यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद को देखते हुए उपमंडलीय प्रशासन ने पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वे प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और मौसम के पूर्वानुमान का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता बनाए रखने के लिए श्रद्धालु केवल निर्धारित स्थलों पर ही कूड़ा डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें