फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर और पांगी की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

विज्ञापन
चंबा के पांगी में गिरी बर्फ।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मौसम के करवट बदलते ही जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊंची चोटियों में नौ सेंटीमीटर हिमपात हुआ। वहीं, निचले क्षेत्रों में होने वाली बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। शहर में खरीदारी और अन्य कार्यों के सिलसिले में पहुंचे लोगों को एकाएक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए दुकानों की ओट लेनी पड़ी। वहीं, बारिश से बचने के लिए कई लोग छाते लेकर अपने घरों से बाहर निकले। कुल मिलाकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से बागवानों और किसानों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि उपमंडल भरमौर के निचले इलाकों में मंगलवार को जहां हल्की बारिश हुई तो वहीं ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। इसकी वजह से समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया। ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। भरमौर बाजार में भी लोगों की चहलकदमी कम देखने को मिली। मणिमहेश, कुगति, चौविया, खपरांस, कालीछौह में नौ सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। हालांकि, इस बार जनवरी में भरमौर की पहाड़ियों पर कम बर्फबारी हुई है। फरवरी में बर्फबारी होने से यह कमी दूर हो सकती है। बीते दिसंबर के आखिर में डेढ़ फीट बर्फबारी दर्ज की गई थी। जनजातीय क्षेत्र पांगी की हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी और पुंटों में पांच सेंटीमीटर हिमपात हुआ है जबकि, देरशाम पांगी के निचले क्षेत्रों में भी बारिश का क्रम आरंभ हो गया। बागवानों और किसानों नर सिंह, हरीश कुमार, प्रकाश चंद, दलीप कुमार, कन्हैया राम, रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, केवल कुमार, जागेेंद्र सिंह, पुष्पराज ने बताया कि बारिश होने से अब खेतों और बगीचों में नमी होगी। बर्फबारी और बारिश से होने वाली ठंड सेब की फसल के लिए काफी लाभप्रद साबित हो सकती है।

चंबा के पांगी में गिरी बर्फ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें