फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में सेल्फी प्वाइंट से दिखेंगी खूबसूरत वादियां

विज्ञापन
वन विभाग की अोर से निर्मित आई लव भरमौर का सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। स्थानीय विधायक जिया लाल कपूर ने बुधवार को दांदवा मोड़ पर वन विभाग की ओर से निर्मित सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरमौर केे खूबसूरत स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इससे सैलानी भरमौर की वादियों का लुप्त उठा सकेंगे। विधायक ने ऐसी पहल और सही जगह का चयन करने के लिए वन विभाग का आभार जताया। सेल्फी प्वाइंट वहां बनाया गया है, जहां एक तरफ से भरमौर का खूबसूरत नजारा तो दूसरी ओर से प्राकृतिक झरने का नजारा दिखाई देता है। इसी जगह खड़े होकर पर्यटक सूर्य को भी डूबते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन

आने वाले समय में सेल्फी प्वाइंट पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक होगी। सेल्फी प्वाइंट में आई लव भरमौर का बोर्ड लगाया गया है। जो भी सैलानी यहां खड़े होकर सेल्फी लेगा, उसकी फोटो में प्राकृतिक नजारों के साथ आई लव भरमौर का सिंबल भी कैद हो जाएगा। भरमौरवासियों ने इस प्रयास के लिए वन विभाग का आभार जताया है। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा ने विधायक को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
वन मंडल अधिकारी ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर भरमौर में पाए जाने वाले वन्य प्राणियों और जड़ी-बूटियों की जानकारी का सूचना बोर्ड भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिलेर सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनिल गौड़, सदर पंचायत प्रधान अनिल कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भगवान कपूर और विद्युत सहायक अभियंता विक्रम शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें