मंगला (चंबा)। भटालवां स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई।
इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बजरंगबली से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोपहर के समय लंगर लगाया गया।
मंदिर कमेटी के सदस्यों में हितेश कुमार, सुरेंद्र, रवि, राज कुमार, रिंकू, अंकू, संजय, सुभाष, रोहित, राहुल, राजू, साहिल, मोहिंद्र, मोनू और निखिल ने बताया कि हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा लगाया जाता है। इसमें क्षेत्र के लोगों का विशेष सहयोग रहता है। संवाद