डलहौजी (चंबा)। तहसील कार्यालय परिसर डलहौजी में चतुर्थ वार्षिक भंडारा हुआ। एसडीएम अनिल भारद्वाज और तहसीलदार रमेश चौहान ने बताया कि कन्या पूजन के बाद तहसील परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, पूर्व विधायक आशा कुमारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा और डलहौजी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर कैप्टन जीएस ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद