फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भड़ियांकोठी की टीम ने 28 रन से जीता मैच

Tue, 21 Oct 2025 08:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में किक्रेट मैच के दौरान रन लेने के लिए भागता ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को भड़ियांकोठी और कैलाश पैराग्लाइडिंग की टीम के मध्य क्रिकेट मैच खेला। इसमें भड़ियांकोठी की टीम ने 28 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भड़ियांकोठी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 143 रन बनाए। इसमें पंडित ने 28 और विनोद ने 23 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। कैलाश पैराग्लाइडिंग टीम की ओर से अमित और मोहित ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश पैराग्लाइडिंग की टीम संभल कर नहीं खेल पाई और निर्धारित 15 ओवर में 115 रन ही बना पाई। इसमें अंकेश ने 32 और दलीप ने 25 रन अपनी टीम के खाते में जोड़े। भड़ियांकोठी टीम की ओर से हिमांशु और मुकेश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें