फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भड़ियांकोठी ने रावी रॉयल्स की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर क्रिकेट मैदान में समर कप के तहत खेला मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में आयोजित समर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान भड़ियांकोठी की टीम ने रावी रॉयल्स की टीम को तीन विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में रावी रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 122 रन बनाए। इसमें बावा ने 45 और शिब्बू ने 24 रन बनाए। भड़ियांकोठी की ओर से सूरज ने तीन और विशाल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड़ियांकोठी की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें विशाल ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 52 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस जीत के साथ भड़ियांकोठी की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें