फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों की खुदाई में बार-बार टूट रही दूरसंचार विभाग की केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। भरमौर-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत बाजार के समीप नालियों के लिए की जा रही खुदाई बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन

नालियों की खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबल बार-बार टूट रही है। इससे जहां बीएसएनएल के कर्मियों का काम बढ़ गया है, वहीं, उपभोक्ताओं को परेशानियां पेश आ रही है। केबल टूटने के कारण ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवाएं बाधित हो रही है। बीएसएनएल प्रबंधन की मानें तो उनकी केबल लाइन सड़क के नीचे बिछी है।
ऐसे में खुदाई के दौरान यह लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि एनएच प्रबंधन को कार्य ध्यान से करना चाहिए।
गौरतलब है कि भरमौर-पठानकोट हाईवे को चकाचक करने के लिए वर्तमान में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। एक तरफ जहां भरमौर में टारिंग और कटिंग का काम चल रहा है। वहीं वहीं, बनीखेत क्षेत्र में नालियों बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए जेसीबी से नालियों के लिए खुदाई की जा रही है। इस कारण मशीन में केबल फंस कर बार-बार टूट रही है। इस कारण ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवाएं बाधित हो रही है। इससे क्षेत्र के लैंडलाइन और ब्रांडबैंड उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
उपभोक्ता रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी प्रकाश, राजेश कुमार, अमित कुमार, सुुनील कुमार, पूर्ण चंद और भीमसेन ने एनएच प्रबंधन से आग्रह किया है कि नालियों की खुदाई के दौरान केबल को क्षतिग्रस्त न किया जाए।
विज्ञापन

जेटीओ डल्हौजी कुलभूषण ने बताया कि एनएच प्रबंधन ने बनीखेत हाईवे में नालियां बनाने का काम चल रहा है। खुदाई की वजह से केबल बार-बार टूट रही है। इस बारे सूचना जैसे ही मिली तो केबल को व्यवस्थित कर लाइन दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें