सरोल (चंबा)। बालू में ड्यूटी के दौरान पीडब्ल्यूडी के बेलदार की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 51 साल के सुरेश कुमार पुत्र जोध सिंह ग्राम भाकडेरा डाकघर सिढ़कुंड के रूप में हुई है।
मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के तहत बालू में तैनात पीडब्ल्यूडी के बेलदार सुरेश कुमार को अचानक उल्टियां होने लगीं। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखकर अन्य साथी मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने शव को कब्जे में लिया। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कर्मी का शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद