फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आराम कर रहे व्यक्ति पर झपटा भालू, गंभीर घायल

Sun, 20 Sep 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरोटा में दोपहर के समय हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब पांच भालुओं के विचरण से लोगों में दहशत, शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा भालू
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के बकरोटा में रविवार दोपहर आराम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान बकरोटा निवासी कर्ण बहादुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कर्ण बहादुर दोपहर के समय बकरोटा में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां भालू पहुंच गया और लेटे हुए कर्ण बहादुर पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह लहूलुहान हो गए। उनके शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी के प्रभारी डॉ. पुनीत पराशर ने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में करीब पांच भालू विचरण कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालुओं को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें