फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bear Attack: घास काट रहीं चार महिलाओं पर भालू ने किया हमला

Wed, 07 Sep 2022 04:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा मेंखेतों में घास काट रही चार महिलाओं को भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में महिलाओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
भालू के हमले से घायल महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा मेंखेतों में घास काट रही चार महिलाओं को भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिलाओं की पहचान आशा देवी (35 वर्षीय) पत्नी किशोरी लाल गांव मियाड़ी, बीना देवी (51 वर्षीय) पत्नी जगदीश निवासी मियाणी, कियां देवी (60) पत्नी कर्मो निवासी चनाडू और उषा देवी पत्नी कुंजू निवासी चनाडू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा की तरह महिलाएं अपने मवेशियों के लिए घास लाने के लिए मक्की के खेतों में चली गईं।

विज्ञापन


घास काटने में मशगूल आशा देवी पर मंगलवार सुबह 11:00 बजे अचानक भालू ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। महिला ने हिम्मत जुटाते हुए दराती से भालू को भगाने की कोशिश की जिसके बाद भालू वहां से भागते हुए आगे बढ़ गया और उसने क्रमवार बीना देवी, कियां और उषा देवी पर हमला कर दिया। इससे सभी महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने जैसे-तैसे कर भालू को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने घटना के बारे में एंबुलेंस और पुलिस चौकी सुल्तानपुर में सूचना दी।

मेडिकल कॉलेज चंबा में महिलाओं का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों नर सिंह, दिलीप कुमार, राजीव कुमार, कल्याण सिंह आदि ने वन विभाग से मक्की के सीजन में रिहायशी क्षेत्रों में विचरण करने वाले भालुओं से लोगों बचाने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है। एमएस डॉ. देविंद्र ने बताया कि भालू के हमले से चार महिलाएं घायल हुई हैं। घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज चंबा में लाई गई महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें