भरमौर(चंबा)। खणी पंचायत में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जंगल से गांव में घुसे भालू ने एक गाय को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह से भालू को भगाया।
खणी पंचायत की प्रधान अंजना ठाकुर ने बताया कि भालुओं का आतंक पंचायत में बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को रिखी राम मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था। यहां पर भालू ने उसकी गाय पर हमला कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की कि खणी पंचायत के लोगों को भालुओं से निजात दिलाई जाए।