फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति भरमौर में भाजपा का कब्जा, परसराम बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विधायक जिया लाल कपूर के साथ नवनिर्वाचित भरमौर पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। पंचायत समिति भरमौर में क्रॉस वोटिंग के सहारे एक बार फिर भाजपा कब्जा करने में कामयाब हुई है। वीरवार को भाजपा समर्थित परस राम ने एक मत से जीत हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की है जबकि कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष की कमान मिली है। ऐन मौके पर बीजेपी के हाथों से पूरी तरह से फिसल चुकी बाजी को भाजपा ने जीत में पलट कर सबको दंग कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस इस कशमकश में है कि अचानक उनके हाथों से बाजी कैसे पलट गई। खैर, बीजेपी की जीत ने कांग्रेस खेम में दरार डालने का काम किया है। भरमौर भाजपा ने विशेष रणनीति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रही।
वीरवार को पंस भरमौर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों के लिए बीजेपी अपने छह समर्थित सदस्यों और समर्थकों के साथ पहुंचें। इसके बाद कांग्रेस समर्थित नौ पंस सदस्यों और समर्थक पहुंचें। इससे सभी आश्वस्त थे कि पंचायत समिति भरमौर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्य की काबिज होंगे। मगर भाजपा ने ऐन मौके पर तुरप के पत्ते के सहारे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन

इसमें भाजपा समर्थित परस राम को अध्यक्ष चुना गया है, वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कमलेश कुमार काबिज हुए हैं। चुनावी प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम भरमौर मनीष सोनी की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया में सभी 15 सदस्यों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित परस राम और कमलेश कुमार जबकि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए पवन और उपाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार ने नामांकन भरे।
इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित परस राम को 8 मत मिले वहीं कांग्रेस समर्थित पवन को 7 ही मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित कमलेश कुमार को 8 मत मिले जबकि कांग्रेस समर्थित पवन कुमार को 7 मत हासिल हुए। मतदान के बाद घोषित नतीजे में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 1-1 मत से कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवारों को मात दे दी।
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के विजयी होते ही भाजपा के समर्थक जश्न में डूब गए। प्रक्रिया के दौरान भरमौर-पांगी विधायक जियालाल कपूर और पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी मौजूद रहे। भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें