चंबा। ग्राम पंचायत ब्याणा में सरकारी राशन के वितरण को लेकर जारी शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को कालोनी, लोअर कालोनी, सेरू, सिंगाधार के राशन उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जाएगा।
वीरवार को सुपर बाजार, घुड़विल, सेरू-1, बीस नवंबर को वनवाली, जड्डू और 21 नवंबर को सुरंगाणी के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जाएगा। डिपो होल्डर ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि तय शेड्यूल के मुताबिक राशन डिपो से लेकर जाएं।