चंबा। रणभूमि और रुद्र फिटनेस की ओर से चंबा कॉलेज में राज्य स्तरीय बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ चुराह के कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने किया। प्रतियोगिता के दौरान रणभूमि यूनिसेक्स जिम ओवरऑल विजेता रहा। वहीं, प्रथम स्थान पर रुद्र जिम भद्रम और दूसरे स्थान पर पालमपुर की टीम विजेता रही। बेंच प्रेस में आदि शर्मा ओवरऑल चैंपियन बने। महिला वर्ग की डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में नायशा ओवरऑल चैंपियन रहीं। प्रतियोगिता का समापन डॉ. अनूप शर्मा ने किया। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।