सीटी स्पोटर्स
बासा इलेवन ने ककियां को छह विकेट से दी शिकस्त
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुआ मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान वीरवार को एक मैच हुआ। इसमें बासा इलेवन की टीम ने ककियां को छह विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। मैच में ककियां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 91 रन बनाए। इसमें एमडी ने 31 और कपिल ने 20 रनों की पारी खेली। बासा इलेवन की ओर से कुक्की और यशू ने 4-4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासा इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें निखिल ने 33 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मैन ऑफ दी मैच का खिताब कुक्की को दिया। इस जीत के साथ बासा इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।