चंबा मेडिकल कॉलेज में लगे हार्ट कैंप के दौरान चेकअप करवाता बुजुर्ग। संवाद
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहे हृदयरोग जांच शिविर में 250 लोगों का स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांचा। चिकित्सकों ने उचित परामर्श मरीजों को दिया। साथ ही 150 लोगों के ईको टेस्ट भी किए।
शिविर में में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजीव मरवाह और डाॅ. राजेश शर्मा निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। शिविर का समापन 14 सितंबर को होगा। चंबा मिलेनियम पीपल्स सोसायटी की ओर से पिछले सात सालों से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सोसायटी पदाधिकारी विनीत बिज ने दी। संवाद