फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ाएं बैंक : चौहान

Tue, 28 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी में खंड विकास अधिकारी किलाड़ के कार्यालय में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीसी चौहान की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी चौहान ने बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ाने को कहा। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दूसरी तिमाही के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा अर्जित प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी चौहान ने बताया कि विकास खंड के तहत पांगी के अंतर्गत विभिन्न बैंकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 46.11 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत अब तक 22.75 करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं, जो कि लक्ष्य का 49.34 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों की जमा-ऋण अनुपात पर चर्चा करते हुए सीडी रेशों में सुधार लाने को कहा और स्थानीय बैंक प्रबंधन को शाखा स्तर पर विश्लेषण करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पांगी आकांक्षी विकास खंड की सूची में शामिल है। ऐसे में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन जैसी योजनाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

साथ में उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रस्तावों का भी समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। खंड विकास अधिकारी योगेश वर्मा ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जागरूकता शिविर के आयोजन से पहले खंड विकास कार्यालय को भी अगवत करवाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और लघु दुकानदार योजना अंतर्गत लंबित मामलों पर चर्चा कर शीघ्र मामलों का निपटारा करने को कहा। बैंक प्रबंधन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जागरूकता शिविर के आयोजन से पहले खंड विकास कार्यालय को भी अगवत करवाया जाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व लघु दुकानदार योजना अंतर्गत लंबित मामलों पर चर्चा कर शीघ्र मामलों का निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें