फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: बनीखेत में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर माैत, शक्तिनाला जंगल में भी गई एक की जान

Wed, 23 Sep 2026 12:28 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।

सार

चंबा के बनीखेत में बुधवार सुबह निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान नीचे गिरने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरेरा, तहसील डलहौजी निवासी देव राज के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनीखेत में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय 49 वर्षीय मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान पीएचसी बनीखेत में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव राज निवासी सकरेरा, तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। देव राज निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूर उन्हें तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत ले गए। यहां तैनात चिकित्सक विश्व दीपक कंवर ने बताया कि देव राज को बेहद गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनाला जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति की गिरकर मौत
ग्राम पंचायत झझाकोटी के भड़सर गांव निवासी 40 वर्षीय डोगरू राम की शक्तिनाला जंगल में गिरने से मौत हो गई। वह किलटे और टोकरियां बनाने के लिए आवश्यक विशेष प्रकार की लकड़ी लेने जंगल गया था। तीन-चार दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और रिश्तेदारों के यहां जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों के साथ जंगल में खोजबीन की गई। इस दौरान डोगरू राम का शव लियूंटी नामक स्थान पर मुंह के बल गिरा मिला। कुछ दूरी पर उसका मोबाइल फोन भी ऊंचाई पर मिला। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी लेने जाते समय वह ढाक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल लाया जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डोगरू राम की मौत से परिवार में मातम पसरा है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि शक्तिनाला जंगल में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें