फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत बाजार में 43 लोगों के एकत्रित किए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 43 लोगों के सैंपल एकत्रित किए। इसमें बैंक कर्मचारी, ब्यूटी, सैलून, सहित अन्य दुकानदारों के रैंडम सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजा गया है। लैब में सैंपलों की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ रहे मामलों देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बनीखेत बाजार में दुकानदारों की रैंडम सैंपलिंग की है। बीएमओ डॉ. सतीश फोतेदार ने बताया कि बनीखेत बाजार में 43 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें