फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केले-संतरे 20 रुपये सस्ते, अनार के दाम 30 रुपये प्रति किलो गिरे

Sun, 16 Nov 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहरवासियों के लिए फल खरीदना इस सप्ताह कुछ आसान हो गया है। पिछले सप्ताह जहां फलों के लगातार बढ़ते दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे थे, वहीं इस सप्ताह कई प्रमुख फलों के दामों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। केले और संतरे के दाम प्रति दर्जन 20 रुपये और अनार के दाम 30 रुपये तक घटे हैं।
विज्ञापन

गत सप्ताह स्थानीय बाजारों में केला और संतरा दोनों 80 रुपये दर्जन तक बिक रहे थे। अब ये 60 रुपये दर्जन पहुंच गए हैं। अनार की किंग साइज वैरायटी की कीमत 300 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। अब 270 रुपये किलो तक अनार मिल रहा है। फलों के व्यापारियों और बाजार स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सप्ताह बाजार में आपूर्ति थोड़ी बढ़ी है और मांग सामान्य रही। वहीं, सेब, अंगूर और पपीता के दामों में पिछले सप्ताह की तुलना में कोई बदलाव नहीं आया है। व्यापारियों का कहना है कि इन फलों की आपूर्ति पर्याप्त होने के कारण इनके दाम बढ़े नहीं हैं।
उपभोक्ता बोले- राहत जरूरी थी
स्थानीय निवासी राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार और राजकुमार आदि का कहना है कि फलों के दामों में आई मामूली कमी भी इस समय राहत देने वाली है। सर्दियों के दौरान फलों का सेवन अधिक किया जाता है, ऐसे में हर सप्ताह दाम बढ़ने से बजट बिगड़ रहा था। केले और संतरे की कीमतों में कमी से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

सब्जी और फल विक्रेताओं ने कहा -आपूर्ति बेहतर, इसलिए दाम गिरे
चंबा शहर के सब्जी व फल विक्रेता अमरजीत सिंह, अरुण कुमार, संजय कुमार और रमन कुमार आदि ने बताया कि पिछले सप्ताह सप्लाई कम होने के कारण दाम बढ़ गए थे, लेकिन इस सप्ताह माल की आपूर्ति सामान्य होने से दामों में कमी आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि दाम गिरने के बाद ग्राहकों की आवाजाही फिर बढ़ी है और खरीदारी में सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें