फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान मैदान में क्रिकेट और फुटबाल खेलने पर रोक

Fri, 07 Jun 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में हॉकी ​खिलाड़ियों का बॉल जब्त कर हिदायत देती पुलिस टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में युवा अब क्रिकेट और फुटबाल नहीं खेल पाएंगे। प्रशासन के निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने चौगान में क्रिकेट और फुटबाल खेल रहे युवाओं का सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत भी दी है। दरअसल, ऐतिहासिक चंबा चौगान में इन दिनों जगह-जगह युवा क्रिकेट और फुटबाल खेल रहे हैं। चौगान में वरिष्ठ नागरिक और छोटे नौनिहाल भी शाम के समय टहलने आते हैं। बीते दिनों दो बच्चों को बॉल लग गई थी। गनीमत रही कि बच्चों को अधिक चोट नहीं आई। बहरहाल, लोगों ने इस बारे में प्रशासन को अवगत करवाया। चौगान में निरीक्षण करने के आदेश पुलिस टीम को दिए गए। पुलिस टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान क्रिकेट और खेल रहे युवाओं का बल्ला और गेंद के साथ फुटबाल को जब्त कर लिया। साथ ही निर्देश दिए कि वे दोबारा चौगान मं क्रिकेट और फुटबाल लेकर न आएं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल के बाद चौगान खुलता है। करीब चार माह चौगान बंद रहता है। इस दौरान प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत करवाई जाती है। चौगान खुलने के बाद शाम के समय महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक सैर करने मैदान में आते हैं। ऐसे में क्रिकेट और फुटबाल खेलने से बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। बहरहाल, प्रशासन ने पुलिस की ड्यूटी लगा दी है और नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया था। अब पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें