फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शास्त्री पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर लगी रोक

Fri, 17 Nov 2023 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बैचवाइज भरे जाने वाले सीएंडवी श्रेणी के तहत शास्त्री पदों पर हो रही काउंसलिंग पर रोक लग गई है। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक कारणों की वजह से काउंसलिंग प्रक्रिया रुकी है। हालांकि, शुक्रवार को पहले दिन हुई काउंसलिंग में 92 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब इस काउंसलिंग को गिनती में लिया जाएगा या नहीं, यह निदेशालय की ओर से तय किया जाएगा। शनिवार को भी काउंसलिंग का शेड्यलू था। अब यह शेड्यलू दोबारा तय किया जाएगा। यह जानकारी कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमा मिन्हास ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें