फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुंदा में बैलीब्रिज जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-होली मार्ग पर खड़ामुख के पास क्षतिग्रस्त दुंदा पुल की जगह तैयार किया गया नया हैवी बैलीब्रिज पुल विधायक जियालाल कपूर ने जनता को समर्पित कर दिया। इससे होली क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षतिग्रस्त पुल की वजह से होली की तरफ जाने वाले लोगों को भरमौर से घूम कर गरीमा-सियूर होते हुए पहुंचना पड़ रहा था।
विज्ञापन

खासतौर पर होली क्षेत्र में बिजली प्रोजेक्ट का काम करवा रही कंपनियों को एक सप्ताह तक पुल खुलने का इंतजार करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि यह हैवी बैलीब्रिज सात दिन के भीतर तैयार किया गया है। कहा कि पहले पुराने पुल की लंबाई 13.75 मीटर थी जो अब 18 मीटर हो गई है। जबकि, चौड़ाई तीन से बढ़ाकर 4.25 मीटर कर दी गई है। इससे अव हैवी वाहन भी गुजर सकते हैं।
जब यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तो स्थानीय विधायक जिया लाल कपूर के प्रयास से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तुरंत 60 लाख रुपये मंजूर कर विभाग को दिए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह, उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी, सहायक अभियंता जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें