फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में बलेरा स्कूल विजेता

Sat, 10 Jun 2023 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शेरपुर में अंडर- 14 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में जतिन कुमार पहले, साहिल दूसरे और आयुष ने तीसरा स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, आदर्श द्वितीय और करण तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विशाल ने पहला, आदर्श ठाकुर ने दूसरा और आदित्य राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके उपरांत गोला फेंक प्रतियोगिता में कृष पहले, मोहित दूसरे और अर्जुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय सकरेरा के बीच मैच खेला गया। इसमें बलेरा स्कूल विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच डलहौजी और समलेऊ के बीच खेला गया जिसमें डलहौजी स्कूल विजेता रहा। इसके बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालय कमलाड़ी और राजकीय माध्यमिक विद्यालय कंडेई के बीच मैच खेला गया जिसमें कमलाड़ी स्कूल विजेता रहा। इसके बाद सकरेरा और गुनियाला के बीच मैच खेला गया जिसमें सकरेरा स्कूला जीता। उसके बाद नैनीखड्ड और चूहन के बीच मैच हुआ जिसमें नैनीखड्ड स्कूल विजेता रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक समलेऊ और राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुदंली के बीच करवाई गई। इसमें समलेऊ स्कूल विजेता रहा। दूसरा मैच सिमणी और मेल के बीच खेला गया जिसमें सिमणी स्कूल विजेता रहा। तीसरा मैच राजकीय माध्यमिक विद्यालय भराड़ी और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार के बीच खेला गया। इसमें बगढार स्कूल विजेता रहा। चौथा मैच शेरपुर और समेलऊ के बीच खेला गया जिसमें समलेऊ स्कूल विजेता रहा। पांचवां मैच बाथरी और ग्रंगड़ के बीच हुआ जिसमें बाथरी स्कूल विजेता रहा। प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी करेंगी। प्रतियोगिता में 34 स्कूलों के 302 खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें