चंबा। गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से जानबूझकर विशेष आर्थिक सहायता से अब तक महरूम रखा गया है। हिमाचल किसान कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने संसाधनों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संतुलित बजट से सभी वर्गों के हित को साधा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और किसान को आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ करने के लिए बजट में सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मक्की का समर्थन मूल्य 40 रुपये, जबकि गेहूं का 60 रुपये किया है। यही नहीं, कर्जे के बोझ से दबे किसान को वन टाइम सेटलमेंट का फायदा देते हुए तीन लाख रुपये तक के कर्ज पर हुए ब्याज में 50 प्रतिशत सरकार की सहयोग राशि से बैंक की ओर से उनकी जमीन को नीलामी से बचाना है।