फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बजरंग दल की टीम ने उटीप को 36 रन से हराया

Wed, 22 Oct 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को एक मैच खेला गया। इस मैच बजरंग दल की टीम ने उटीप को 36 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में बजरंग दल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 114 रन बनाए। इसमें रोहित ने 20 और कनू ने 16 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

उटीप की ओर से लवु ने तीन और विशाल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उटीप की टीम 78 रन ही बना सकी। उटीप की ओर से लवू ने 33 और गोलू ने 16 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। बजरंग दल की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अरुण और विजय ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बजरंग दल की टीम ने जीत के साथ प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें