फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बजरंग दल की टीम ने एचपीएसईबी को हराया

Mon, 17 Nov 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट मेमोरियल प्रतियोगिता का पहला मैच बजरंग दल और एचपीएसईबी के मध्य खेला गया। इसमें बजरंग दल की टीम ने 47 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बजरंग दल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 128 रन बनाए। अपनी टीम के खाते में रवि ने 32 रन और किशन ने 21 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपीएसईबी की टीम 81 रन पर ही ढेर हो गई।
प्रतियोगिता के तहत दूसरा मैच एचजीएनआई और भलोठा के मध्य में खेला गया। इसमें एचजीएनआई की टीम ने 84 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर एचजीएनआई की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 231 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। अपनी टीम की ओर से शानदार खेलते हुए नन्नू ने 99 रन और फिरोज ने 29 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भलोठा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 147 रन पर ही सिमट कर रह गई। भलोठा टीम की ओर से विजय ने 45 रन और दीपू ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें