फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बग्गा ने लॉयन-11 को हरा अगले दौर में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बग्गा की टीम ने लॉयन-11 को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि मुकाबले में लॉयन-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 72 रन बनाए। इसमें शिशु ने 18 और शैंटी ने 11 रन का योगदान दिया। बग्गा की ओर से थापू, अक्षय और अरविंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गा की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सन्नी ने 19 और लब्बू ने 13 रन बनाए। इस जीत के साथ बग्गा की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें