फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की सलूणी शाखा की ओर से ग्राम पंचायत खड्डजौता के लाहरा में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके भी बताए गए। शिविर में पंचायत प्रधान सुनी राम, पंचायत सचिव हाशम दीन, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों सहित करीब 50 स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं, बैंकिंग उत्पादों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें