फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बस्ता कंधे पर, तीन घंटे कदमों के नाम

Wed, 16 Sep 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोणा-करेरी के बच्चों की राह में सड़क सबसे बड़ी बाधा, 50 लाख के दो टेंडर के बाद भी काम अधूरा
विज्ञापन

बंदला पंचायत के विद्यार्थी सुबह छह बजे निकलते हैं घर से, नौ बजे पहुंचते हैं स्कूल
करीब एक हजार आबादी को सड़क का इंतजार, बंदला-रेनपानी मार्ग का एक साल पहले हुआ था टेंडर

भुवनेश कुमार
मैहला (चंबा)। पहाड़ में सड़क महज आवाजाही का साधन नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी की जरूरत है, लेकिन बंदला पंचायत के लोणा और करेरी गांव के लिए सड़क आज भी दूर की चीज बनी हुई है। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए रोजाना करीब तीन घंटे पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बच्चे सुबह करीब छह बजे घर से निकलते हैं। कठिन पैदल रास्ता तय करने के बाद लगभग नौ बजे स्कूल पहुंचते हैं। आठवीं कक्षा के बाद शिक्षा के लिए मैहला का रुख करना पड़ता है। ऐसे में लंबी दूरी और सड़क सुविधा के अभाव का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोणा-करेरी की करीब एक हजार आबादी को सड़क से जोड़ने के लिए बंदला से रेनपानी तक करीब 2.5 से 3.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 50 लाख रुपये की लागत वाले दो टेंडर करीब एक वर्ष पहले हो चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ ठाकुर ने कहा कि किन्हीं कारणों से सड़क निर्माण कार्य बंद था। अब काम शुरू कर दिया गया है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा।

बच्चों के लिए स्कूल जाना रोज की चुनौती है। सुबह छह बजे घर से निकलने के बाद करीब तीन घंटे पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। सड़क बन जाए तो बच्चों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। - नीलम देवी, बंदला

लोणा और करेरी के लोगों को आज भी घर पहुंचने के लिए करीब तीन घंटे पैदल चलना पड़ता है। सड़क बनने के बाद यही सफर लगभग आधे घंटे में पूरा हो सकेगा। करीब एक हजार की आबादी को सड़क सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। -रचना देवी
विज्ञापन


बंदला से रेनपानी सड़क के दो टेंडर करीब एक साल पहले हो चुके हैं। बावजूद इसके ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। विभाग को देरी का कारण स्पष्ट करना चाहिए और निर्माण जल्द शुरू करवाना चाहिए। - कुंदो देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें