फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बडै़हर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के तहत बडै़हर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क सुधारीकरण का कार्य पूरा हो गया है। अब क्षेत्रवासियों के साथ वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। सड़क के सुधारीकरण पर 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। सुधारीकरण कार्य में सड़क के संकरे हिस्सों को चौड़ा किया गया है जिससे वाहनों की आवाजाही अब पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है। इसके अलावा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील पांच स्थानों पर मजबूत डंगे लगाए गए हैं ताकि बरसात के मौसम में सड़क को नुकसान से बचाया जा सके और यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन


यह सड़क बडैहर, धमरोल, गरसाहड़ और कक्कड़ पंचायतों के गांवों को आपस में जोड़ती है। इससे करीब 1200 से अधिक लोगों की आबादी को सीधा लाभ मिलता है। बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब विभाग की ओर से 400 मीटर हिस्से में सीमेंट के पेवर ब्लॉक, पांच स्थानों पर डंगे और दुर्घटना संभावित 20 मीटर हिस्से में क्रैश बैरियर और उखड़े हुए हिस्सों पर पैचवर्क सहित पक्की नालियों का निर्माण कार्य किया गया है। सड़क सुधारीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग का आभार व्यक्त किया है।

बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क के सुधारीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सुधारीकरण कार्य पर 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें