फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाबा लखदाता खिरड़ीधार मेले का आगाज, दौड़ और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 07 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को होगा दंगल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बाबा लखदाता खिरड़ीधार मेले के पहले दिन खेल मैदान खिलाड़ियों के जोश से गुलजार रहा। अंडर-16 और अंडर-18 वर्ग की दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
इसी के साथ सोमवार को तीन दिवसीय मेले का विधिवत आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मेले के शुभारंभ के साथ ही खिरड़ीधार में उत्सव का माहौल बन गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मेला समिति अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि मेले के दूसरे और तीसरे दिन मंगलवार तथा बुधवार को दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी नामी पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मेले में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खेल प्रतियोगिताओं और कुश्ती मुकाबलों के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें