फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों को साढ़े 35 रुपये किलो मिलेगा गेहूं का बीज

Thu, 17 Oct 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो गया है। बिजाई के लिए कृषि विक्रय केंद्रों में बीज उपलब्ध है। इस वर्ष यह बीज साढ़े 35 रुपये किलो मिलेगा। सरकार ने बीते दिनों गेहूं के बीज का दाम तय किया है।
विज्ञापन

बीज एक माह पहले ही विभाग के पास पहुंच चुका है। इस वर्ष सभी किसानों के लिए गेहूं का बीज अनुदान पर उपलब्ध रहेगा। गेहूं के बीज पर सभी किसानों को 15 रुपये प्रतिकिलो की दर से अनुदान दिया जाएगा। विभाग ने इस बार ऊना जिले से गेहूं का बीज मंगवाया है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि किसानों को 40 किलो गेहूं के बीज का बैग अनुदान पर 927 रुपये में मिलेगा। जिले में गेहूं के बीज की कुल मांग बीज के मूल्य, समय पर बारिश होना इत्यादि पर निर्भर करती है। ऐसे में बहुत से किसान बारिश होने के बाद ही गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि विभाग के पास आते हैं। इस वर्ष 2024-25 के रबी मौसम के लिए जिले के लिए 1600 क्विंटल गेहूं का बीज मंगवाया है। इस बार जिले के लिए गेहूं के बीज की तीन किस्में डीबीडब्लयू -187, पीबीडब्लयू-550, डीबीडब्लयू -187 उपलब्ध होंगी। यह गेहूं का कृषि विक्रय केंद्रों के अतिरिक्त बीज लाइसेंस धारक कृषि सेवा सहकारी समितियों में भी उपलब्ध रहेगा। कहा कि कोई भी किसान कृषि विक्रय केंद्र में अपना आधार कार्ड दिखाकर गेहूं का बीज ले सकते हैं। किसानों की मांग के अनुसार ही गेंहू का बीज मंगवाया जाएगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जल्द गेहूं का बीज खरीदकर रख लें, क्योंकि बिजाई का समय खत्म होने के बाद यदि बीज की मांग बढ़ती है तो अतिरिक्त बीज उपलब्ध नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें