फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में खोला जाए आयुर्वेदिक विंग

Tue, 18 Nov 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के लोगों ने मेडिकल कॉलेज चंबा के परिसर में आयुर्वेदिक विंग खोलने की मांग की है। इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधा शहर के बीच बुजुर्गों, महिलाओं औ गर्भवती महिलाओं को प्रदान करवाई जाएं। कुछ वर्ष पूर्व जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कार्यालय की पहली मंजिल पर आयुर्वेदिक विंग में ओपीडी और आईपीडी भी चलती थी। जहां सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलती लोगों को मिलती रही, लेकिन अब यह अस्पताल शहर से छह से सात किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया है।
इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को वहां पर जाने में परेशानी होती है। आयुर्वेदिक अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई भी बस सेवा तक नहीं हैं। उन्होंने साथ ही न्यू बस स्टैंड से वाया सपड़ी, चौंतड़ा और हटनाला से मेडिकल कॉलेज परिसर तक टैक्सी चलाने की भी मांग की। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, पार्षद निशा बड़याल, उर्मिला जसरोटिया और खालिद मिर्जा और चंदन सूरी समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेदिक विंग खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें