फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में आग; दवाइयां, फर्नीचर और रिकॉर्ड जला

विज्ञापन
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बिहाली में आग से जला सामान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। तीसा क्षेत्र के बिहाली स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में मंगलवार सुबह आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड में डिस्पेंसरी में रखा फर्नीचर, दवाइयां और रिकॉर्ड भी जल गया है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। टीम अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग ने अग्निकांड की जानकारी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डिस्पेंसरी निजी भवन में चल रही थी। सोमवार सुबह यहां अचानक आग लग गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से फर्नीचर, दवाइयां और डिस्पेंसरी में रखा रिकॉर्ड भी जल गया। करीब चार माह पहले ही यह डिस्पेंसरी शुरू हुई थी। जबकि, तीन माह पहले ही दवाइयों की खेप पहुंची थी। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
गौरतलब है कि ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने बिहाली में डिस्पेंसरी शुरू की थी। विभाग की ओर से अब नई जगह डिस्पेंसरी के लिए भवन की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय पंचायत प्रधान से इसके बारे में संपर्क किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि अग्निकांड में दवाइयां, फर्नीचर और रिकॉर्ड जल गया है। कहा कि यह रिकॉर्ड रूटीन का था। नई जगह पर डिस्पेंसरी शुरू करने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें