फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शपथ के शोर से दूर परिधि गृह में मरीजों की नब्ज टटोलते रहे विधायक

Mon, 15 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
परि​धि गृह चंबा में मरीजों की रिपोर्ट देख उन्हें चिकित्सीय परामर्श देते विधायक डॉ. जनकरराज। संव
विज्ञापन
हाथ में सीटी स्कैन की रिपोर्ट लेकर मरीजों को परामर्श देते नजर आए डॉ. जनक राज
विज्ञापन

अपने साथ आए प्रधानों को भेज दिया शपथ लेने, खुद करने बैठ गए मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिधि गृह में विभिन्न विधायक अपने-अपने समर्थक पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के साथ पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शक्ति प्रदर्शन में जुटे थे।
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनकराज हाथ में सीटी स्कैन की रिपोर्ट लेकर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने में व्यस्त नजर आए।
उन्होंने अपनी पार्टी से संबंधित सभी पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ ग्रहण के लिए चौगान भेज दिया जबकि स्वयं परिधि गृह में रुककर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनते रहे। खास बात यह रही कि परामर्श लेने पहुंचे मरीज केवल उनके विधानसभा क्षेत्र भरमौर से ही नहीं, बल्कि चंबा, चुराह और डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों से भी संबंधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों से उनका विधानसभा क्षेत्र या राजनीतिक संबद्धता जानने के बजाय उनकी सीटी स्कैन रिपोर्ट और अन्य चिकित्सीय दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक परामर्श दिया। पत्रकारों के सवाल पर डॉ. जनकराज ने कहा कि विधायक बनने से पहले वह एक चिकित्सक थे और आज भी हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय धर्म का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। जहां भी कोई मरीज उन्हें मिलता है, वह उसे आवश्यक परामर्श देने का प्रयास करते हैं। उनके इस कार्य को लेकर विरोधी चाहे जो भी टिप्पणी करें, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका उद्देश्य जनसेवा है और इसी भावना के साथ वह राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा के लिए वह आलोचनाएं सहने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें