फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगलों को आग से बचाने पर किया जाएगा जागरूक

Sat, 08 Apr 2023 03:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वनरक्षक ग्रामसभाओं में लोगों को देंगे जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग मुस्तैद हो गया है। भटियात वन मंडल में सभी वन रक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने परिक्षेत्र में होने वाली ग्रामसभाओं में जाकर लोगों को जंगल बचाने के बारे में जागरूक करेंगे। इसमें लोगों को वनों को आग से होने वाले नकसान, इसके मनुष्य के जीवन में पड़ने वाले दुष्प्रभाव सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी देंगे। इसी कड़ी में शनिवार को खरगट पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में वन विभाग के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक ने भाग लिया। उन्होंने लोगों को फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का सहयोग करने की अपील की। साथ ही जंगल को आग से होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जंगल कार्बन सिंक हैं और जंगल की आग ग्लोबल वार्मिंग का कारण है इसलिए जंगल को आग से बचाने के लिए सभी लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। कहा कि जंगल की आग अवांछित प्रजातियों के विकास और प्रसार को बढ़ावा देती है। इससे मिट्टी की उत्पादकता भी कम हो जाती है। वहीं भूमि कटाव का खतरा भी बढ़ जाता है। जंगल की आग के कारण वन्य जीव जंतु अपने बच्चों सहित आग में जल जाते हैं। जंगल की आग का सीधा असर जंगल की उत्पादकता और गुणवत्ता पर पड़ता है। यह आग क्षेत्र में गुणवत्ता वाली घास के उत्पादन को भी प्रभावित करती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जंगलों में कहीं पर भी आग लगी हो तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें और आग को बुझाने में विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें