फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गतिविधियों के माध्यम से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र सरू में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मिंदर, डॉ. जया चौधरी ने डुल्ला, फोल्गत, घोल्टी, लोथल और बकाण, सलूणी में लनोटा और ग्रोट में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर स्थानीय समुदायों के लोगों से बातचीत की। इस दौरान कृषि उपनिदेशक डॉ. भूपिंद्र कुमार भी शामिल रहे। कार्यक्रमों का उद्देश्य विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें