फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेल मैदान कीड़ी में कैंसर पर किया जागरूक

विज्ञापन
चंबा के कीड़ी में स्वास्थ्य संबंधी को लेकर जागरूकता ​शिविर के दौरान मौजूद लोग।
विज्ञापन
साहो (चंबा)। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत खेल मैदान कीड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. कोमल ने भाग लिया। डॉ. पंकज शर्मा ने पुरुषों में पाए जाने वाले सामान्य कैंसर पर प्रकाश डालते हुए जल्दी पहचान और रोकथाम के उपायों के महत्व पर जोर दिया। डॉ. कोमल ने महिलाओं में अधिक पाए जाने वाले कैंसर पर चर्चा की और नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखी गई। लोगों ने कैंसर के खिलाफ जागरूकता, रोकथाम और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के लिए शपथ ली। इसके अलावा प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने कुछ मरीजों की रिपोर्टों की जांच की और उचित सलाह दी। इस दौरान प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें