फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की राह में रोड़ा बना अथॉरिटी लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। फ्रंटलाइन वर्करों की वैक्सीनेशन की राह में अथॉरिटी लेटर रोड़ा बन गया है। कोरोना काल में ड्यूटी करने के अलावा अब उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए अथॉरिटी लेटर के लिए कभी एसडीएम कार्यालय तो कभी प्रधानाचार्य कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बालू स्थित टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे कुछ अध्यापकों से भी अथॉरिटी लेटर मांगा गया। ऐसे में अध्यापक एसडीएम के पास पहुंचे, जहां से उन्हें संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पास अथॉरिटी लेटर लाने के लिए भेजा गया। नतीजतन, महामारी के दौरान भी लोगों को जागरूक करने जैसे अहम कार्य करने के बाद भी उनके साथ होने वाले इस व्यवहार से फ्रंट लाइन वर्कर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कोरोना काल में ड्यूटी में डटे हुए शिक्षकों को अथॉरिटी लेटर के बजाय आधार कार्ड के आधार पर कोरोना टीका लगाने की अनुमति प्रदान करने की मांग उठाई है। इन फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीनेशन करवाना जी का जंजाल बन गया है।
फ्रंटलाइन वर्कर राजेंद्र सिंह, बंटन कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, योगराज आदि का कहना है कि कोविड काल में ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों से अथॉरिटी लेटर मांगने के बजाय सीधे आधार कार्ड के आधार पर ही उनका वैक्सीनेशन होना चाहिए। कहा कि अथॉरिटी लेटर के लिए वह एसडीएम कार्यालय तो कभी विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास नहीं जा सकते हैं। इसके लिए बाकायदा प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने ड्यूटी स्थल से दूर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने कहा कि 9 मई को विभिन्न प्रधानाचार्यों और हेडमास्टरों के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें संबंधित क्षेत्रों के बीएमओ और एसएमओ से बात कर शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन करवाने की बात कही गई है। कहा कि शिक्षकों को भी समयानुसार वैक्सीन लगनी चाहिए।
एडीसी मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि एसडीएम की ओर से ही शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके तहत फ्रंट लाइन वर्करों को भी वैक्सीन लगवाई जा रही है। कहा कि कहा कि शिक्षक अपनी ड्यूटी ऑर्डर के आधार पर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें