फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सर्वाइकल कैंसर पर वार, 5,992 किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

Thu, 19 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 5,992 किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन (ह्यूमेन पेपिलेमा वायरस) लगेगी। बाजार में इस टीके की कीमत आठ से 10 हजार रुपये है। सरकार की ओर से यह निशुल्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बुधवार को एचपीवी टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित करें। 28 फरवरी को स्कूलों में आयोजित होने वाली पीटीएम बैठकों में एचपीवी वैक्सीनेशन पर चर्चा को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ, प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी सरल भाषा में बताई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति दूर हो सके।

चंबा जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं चिह्नित की गई हैं। जिले के 27 विभिन्न कोल्ड चैन पॉइंट पर टीकाकरण करना सुनिश्चित बनाया जाएगा। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक अत्यंत प्रभावी कदम है।
उन्होंने सभी अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। पात्र बालिकाएं टीकाकरण के लिए विभाग के यूबिन ऑनलाइन पोर्टल पर प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
खाली पेट बाएं बाजू में लगेगी डोज

इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. वैभवी ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। यह टीका एकल खुराक सिंगल डोज के रूप में बाएं ऊपरी बाजू में लगाया जाएगा। टीकाकरण के समय बच्ची का खाली पेट न होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें