फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने की कोशिश, कैश चैंबर नहीं तोड़ सके

Fri, 05 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सुरंगानी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरंगानी में चोरों ने एसबीआई के एटीएम मशीन लूटने की कोशिश की। चोरों ने देर रात करीब एक बजे एटीएम मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए जिस कारण वह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एटीएम मशीन में करीब 16 लाख रुपये रखे थे। बैंक प्रबंधन का कहना है कि महीने के शुरूआती दिन होने की वजह से एटीएम में इतना कैश डाला गया था।
विज्ञापन


एटीएम में वीरवार देर रात करीब एक बजे कुछ लोगों के घुसने की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है, लेकिन चोरों ने एक-एक कर एटीएम चैंबर में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उसके बाद उक्त लोगों ने एटीएम के कैश चैंबर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाए। शुक्रवार की सुबह जब इसका पता चला तो बैंक प्रबंधन ने नजदीकी पुलिस चौकी सुरंगानी में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। सीसीटीवी फुटेज के शुरूआती प्रिंट में आरोपियों के स्थानीय होने की बात कही जा रही है। पुलिस इसी आधार पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। चंबा में एटीएम में सेंधमारी का यह पहला ही मामला है। एसबीआई शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें बैंक में काम करने वाली संदेशवाहक ने इस घटना के बारे में सूचना दी। मौके का जायजा लेने पर एटीएम मशीन और सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए पाए गए, लेकिन एटीएम का कैश चैंबर पूरी तरह से सुरक्षित था। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि मौके से आरोपियों के फिंगर प्रिंट्स ले लिए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इससे पूर्व चंबा में एटीएम कार्ड बदलकर कैश निकालने की घटना पेश आ चुकी है। इसमें आरोपी की फुटेज भी पुलिस को मिली थी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। करीब दो वर्ष पूर्व हरदासपुरा में लगे एटीएम से आरोपी ने कार्ड बदलकर पैसे निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें