फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कॉलेज शिफ्ट करने की चर्चा पर भड़की एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में उठाया मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक मंगलवार को होटल इरावती में प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले और शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राजकीय मिलेनियम पॉलीटेक्निक कॉलेज सरोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की चर्चाओं पर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि वर्ष 2006-07 में चंबा शहर के सहस्राब्दी समारोह के दौरान सरोल में मिलेनियम पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थापित करने को मंजूरी मिली थी। संस्थान में शुरुआत में दो पाठ्यक्रम शुरू किए गए थे। बाद में एसोसिएशन के प्रयासों और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत पंडित तुलसी राम के सहयोग से दो अन्य पाठ्यक्रम भी शुरू हुए। कॉलेज के पास करीब 10 एकड़ भूमि, अपना भवन और पर्याप्त आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। यहां चंबा सहित भरमौर, पांगी और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा हासिल कर चुके हैं। एसोसिएशन ने कहा कि वर्ष 2010 से कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज में अपग्रेड करने की मांग की जाती रही है। इसके लिए सर्वेक्षण भी हुआ था लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेज चंबा के बजाय नगरोटा बगवां में स्थापित किया गया। अब स्थानांतरण की किसी भी योजना को चंबा के हितों के खिलाफ बताते हुए संगठन ने इसे रोकने की मांग की। साथ ही कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में अपग्रेड करने की मांग उठाई। बैठक में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में वेंटिलेटर और आईसीयू सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। वहीं, शहर के 11 वार्डों में हाइड्रेंट प्रणाली का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने सहित खोदाई के बाद सड़कों की तुरंत मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें