फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में अस्मिता वेट लिफ्टिंग लीग 5 जनवरी से

Fri, 02 Jan 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन 5 जनवरी को चंबा कॉलेज के परिसर में होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले की करीब 40 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह लीग खेलो इंडिया के तहत देश के 100 शहरों में आयोजित होगी। इसमें जिले को भी एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता करवाने का गौरव प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय रेफरी एवं वेटलिफ्टिंग कोच शिवाली ने बताया कि अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का मुख्य उद्देश्य नए और उभरती हुई प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता चंबा की बेटियों के लिए आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। इससे अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग से जुड़ सकें। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह है कि आज कई बेटियां पूरे जोश, आत्मबल और विश्वास के साथ इस लीग में भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लीग भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार जम्वाल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें